Homeधर्म25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, चार महीने तक बंद रहेंगे सभी...

Date:

25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, चार महीने तक बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्य…

25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ सनातन धर्म का पवित्र चातुर्मास आरंभ होगा। भड़ली नवमी के बाद आने वाली इस एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और अगले चार महीनों तक चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व रहता है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, जबकि पूजा-पाठ, जप, तप, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं, गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस अवसर पर उन्हें कमल का फूल और मौसमी फल अर्पित करना शुभ माना गया है। साथ ही पांच, सात, नौ या 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद खिलाने की परंपरा है। भोजन के बाद श्रद्धानुसार उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लेने से सुख-समृद्धि और मां सिद्धिदात्री की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नागपंचमी विशेष : नागों के प्रति श्रद्धा का पर्व, प्रकृति संरक्षण का भी संदेश

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ आलेख : जी.भूषण रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय संस्कृति...

छत्तीसगढ़ का पहला प्रमुख त्योहार, जानिए क्यों मनाया जाता है हरेली और क्या है इसका महत्व…

रायपुर, छत्तीसगढ़। आज छत्तीसगढ़ में पारंपरिक लोकपर्व हरेली को...