HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर में आज सजेगी सावन के सुरों की महफिल, राग रागिनी म्यूजिकल...

Date:

रायपुर में आज सजेगी सावन के सुरों की महफिल, राग रागिनी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति…

रायपुर / मनोरंजन / छत्तीसगढ़

रायपुर। सावन के पावन माह की मधुर फुहारों के बीच शहर के संगीत प्रेमियों के लिए रविवार, 12 जुलाई को एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। राग रागिनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से “सावन के गीतों की सुहानी झड़ी” कार्यक्रम का आयोजन होटल मेहराव इन, फाफाडीह जेल रोड में शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक होगा। कार्यक्रम का निर्देशन देव खटवानी करेंगे, जबकि समूह के संस्थापक भरत माखीजा और व्यवस्थापक कमल बड़वानी आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंच संचालन सेलिब्रिटी एंकर लक्ष्य टारगेट करेंगे, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बनने की उम्मीद है।

आयोजकों ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों, श्रोताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उनका कहना है कि सावन के पारंपरिक और लोकप्रिय गीतों से सजी यह संध्या श्रोताओं को मधुर संगीत का यादगार अनुभव प्रदान करेगी। आयोजन समिति ने विश्वास जताया है कि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे और इस संगीतमय आयोजन को सफल बनाएंगे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

रायपुर में आज से सजेगा ‘रंग-तरंग’, लोक संगीत और आधुनिक सुरों का होगा संगम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग की ओर...