33.1 C
Raipur
Friday, May 29, 2026

कोरबा नगर निगम को मिली 4.85 करोड़ की विकास सौगात, कई वार्डों में सड़क, दाहगृह और भवन निर्माण कार्य शुरू…

HomeChhattisgarhKorbaकोरबा नगर निगम को मिली 4.85 करोड़ की विकास सौगात, कई वार्डों...

Date:

कोरबा / छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

हेडलाइंस

  • कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 4 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • 3 करोड़ 75 लाख रुपये के नए कार्यों का भूमिपूजन
  • 1 करोड़ 10 लाख रुपये के कार्य का हुआ लोकार्पण
  • राताखार, कोहड़िया, भैंसखटाल सहित कई वार्डों में होंगे निर्माण कार्य
  • उद्योग मंत्री ने कहा- तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों को 4 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। प्रदेश के लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, वहीं 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्षद उपस्थित रहे।

कई वार्डों में सड़क, भवन और दाहगृह निर्माण कार्य शुरू

नगर निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 04 राताखार पुल से बजरंग चौक होते हुए बाईपास सड़क तक 2 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा राताखार सतनाम भवन परिसर में 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष और किचन शेड का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 03 स्थित मुक्तिधाम में 45 लाख रुपये की लागत से प्रदूषण मुक्त आधुनिक दाहगृह की स्थापना की जाएगी। वहीं कोहड़िया और भैंसखटाल क्षेत्रों में अतिरिक्त कक्ष, सांस्कृतिक मंच और अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।

टीपी नगर जोन कार्यालय और डिवाइडर कार्य का भी शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 03 में लगभग 99 लाख 78 हजार रुपये की लागत से टीपी नगर जोन कार्यालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंगयुक्त डिवाइडर और विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये बताई गई। इन कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ को नई दिशा दे रही राज्य सरकार : लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विकास की गति धीमी हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने दो वर्षों में विकास को नई दिशा और गति प्रदान की है।

नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नहीं : महापौर

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं। महापौर ने कहा कि सर्वमंगला पुल सड़क और उसके दोनों ओर एप्रोच सड़क का कायाकल्प भी तेजी से किया जा रहा है।

जनता की जरूरतों के अनुरूप हो रहे विकास कार्य

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरबा शहर लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं वार्ड पार्षद रविसिंह चंदेल ने कहा कि राताखार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खबरें और भी

www.swatantrachhattisgarh.com पर विजिट करें|

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेट मैच में खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस क्रिकेट मैच के दौरान खुद को गृह मंत्री...

भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा चोरी, फ्लाई ऐश की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की...

बिलासपुर की सिटी बस सेवा पर मंडराया संकट, डीजल की कमी और बढ़ते घाटे से बिगड़े हालात…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में सिटी बस सेवा आर्थिक संकट से...