32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सुगम यातायात ब्यवस्था हेतु रूट प्लान / पार्किंग व्यवस्था.

HomeChhattisgarhसुगम यातायात ब्यवस्था हेतु रूट प्लान / पार्किंग व्यवस्था.

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

जगदलपुर : आज दिनांक 12.04.2023 को जगदलपुर जिला बस्तर के लालबाग मैदान मे ” भरोसे का सम्मेलन” कार्यक्रम में आने वाले आम जनता को सुगम यातायात व्यवस्था एवं सुविधा जनक आवागमन हेतु यातायात पुलिस द्वारा पार्किंग स्थल तैयार किया गया जो निम्नानुसार है :-
कार्यक्रम में आने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागी आम जनता के वाहनों का पार्किंग एवं रूट प्लान अलग – अलग बनाये गये हैं। यातायात जगदलपुर के द्वारा दिनांक 13.04.2023 लालबाग मैदान में “भरोसे का सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बस्तर संभाग के समस्त जिलों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिक विभिन्न साधनों से आयेंगे।
जिला कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं जिला बस्तर से भानपुरी, बस्तर, बकावण्ड तहसीलों की ओर से आने वाली बड़ी वाहनों के लिए गणपति रिसॉर्ट के सामने पार्किंग नम्बर 04 में एवं छोटी वाहनों के लिए कुम्हड़ाकोट पार्किंग नम्बर 03 में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं जिला बस्तर के बास्तानार, तोकापाल, दरभा तहसीलों की ओर से आने वाली बड़ी वाहनों की पार्किंग हेतु आर.टी. ओ. कार्यालय के पास पार्किंग नम्बर 07 निर्धारित किया गया है जो मारेंगा बाईपास से होकर आड़ावाल होते एन.एम.डी.सी. चौक खपराभट्ठी एन. एच. 30 के पास कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम नागरिकों को छोड़ते हुए पुनः पार्किंग स्थल आर.टी.ओ. कार्यालय के पास पार्किंग नम्बर 07 आड़ावाल में पार्क होगा, एवं आने वाली छोटी वाहन आनंद ढाबा के पास पार्किंग नम्बर 05 में वाहन पार्क करेंगे। तहसील लोहण्डीगुड़ा की ओर से आने वाली छोटी एवं बड़ी वाहन पल्ली नाका से होकर डोंगरीगुड़ा पारा बी. आर. कोल्ड स्टोरेज गीदम नाका होते गुरुगोविंद सिंह चौक कोर्ट तिराहा होते हुए लाल चर्च मिशन ग्राऊण्ड पार्किंग नम्बर 06 में पार्क करेंगे, कार्यक्रम में आने वाले समस्त VIP, जनप्रतिनिधियों के वाहन नेहरू मंच के पास उतरने पर लालबाग़ मैदान में दुर्गा मंदिर के सामने के रास्ते से लालबाग़ मैदान के पीछे भाग में पार्किंग नम्बर 01 में वाहन पार्क करेंगे, इसी प्रकार अन्य VIP वाहन नेहरू मंच के पास जनप्रतिनिधियों के उतरने पर पर वाहनों को वीर सावरकर भवन, निर्मल विद्यालय के पास पार्किंग नम्बर 02 में वाहन को पार्क करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...