18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

दो मोटरसायकल भिड़े ,एक की मौत

HomeChhattisgarhदो मोटरसायकल भिड़े ,एक की मौत

Date:

इज़हार अहमद – बलरामपुर

बलरामपुर : 10 अप्रैल 2023 ..बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र के कुसमी से गजधारपुर रोड पर रविवार की शाम ६ बजे दो बाईक आपस में भिड़े | भिडंत में मौके पर ही एक की मृत्य हो गयी | मृतक का नाम गजाधरपुर गाँव निवासी अजय कुमार टोप्पो बताया जाता है | जबकिदो अन्य जबरदस्त घायल हैं जिसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है |

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकट्टा अपने दल के साथ मौके पर मौजूद हो गए थे | मृत युवक अजय कुमार टोप्पो के शव को ट्रेक्टर से कुसमी अस्पताल पहुंचाया गया था आज पी.एम .पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया | इस घटना के बाद कुसमी गजधारपुर गाँव में शोक का माहौल है | सामरी रोड पर स्थित ग्राम जामटोली निवासी अजय टोप्पो पिता अगस्तु 24 वर्ष रविवार को अपने बड़े भाई की बाइक क्रमांक सीजी 15 एमडी 1297 से रविवार को ग्राम पंचायत रामनगर के माड़ीपारा में अपनी बहन के घर ईस्टर पर्व मनाने गया था। वहां से वह देर शाम करीब 7 बजे वह अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में सामरी रोड स्थित साईं स्टोन क्रशर के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ग्राम लरंगी निवासी 24 वर्षीय राजकुमार टोप्पो की बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई।बाइक पर उसका दोस्त जगदीश भी सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अजय टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार राजकुमार एवं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related