36.3 C
Raipur
Sunday, March 8, 2026

संजीवनी वृद्धा आश्रम में हार्मोनी ग्रुप का होली मिलन समारोह, गीत-संगीत और फूलों की होली से झूम उठे बुजुर्ग…

HomeChhattisgarhसंजीवनी वृद्धा आश्रम में हार्मोनी ग्रुप का होली मिलन समारोह, गीत-संगीत और...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

नौ वर्षों से निभ रही सेवा और अपनापन की परंपरा

रायपुर। होली के रंगों और खुशियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से हार्मोनी ग्रुप द्वारा संजीवनी वृद्धा आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले नौ वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने एक बार फिर आश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह के रंग बिखेर दिए। कार्यक्रम में होली गीत-संगीत, फूलों की होली और आत्मीयता भरे माहौल ने पूरे परिसर को उल्लासमय बना दिया।

गीत-संगीत और फूलों की होली में झूमे बुजुर्ग

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कई वरिष्ठजन होली गीतों की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। फूलों की होली के साथ सभी ने एक-दूसरे को रंगों की शुभकामनाएं दीं। वातावरण में अपनापन और स्नेह का ऐसा भाव दिखाई दिया कि हर कोई इस खास पल को यादगार बनाने में जुटा रहा।

बुजुर्गों की मुस्कान ही हमारा उद्देश्य: डी. नागेश राव

हार्मोनी ग्रुप के संस्थापक एवं डायरेक्टर डी. नागेश राव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह महसूस कराना है कि वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप के सदस्य हर साल होली सहित अन्य खुशियों के अवसरों पर भी वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताते हैं, जिससे उन्हें अपनापन और परिवार जैसा माहौल मिल सके।

नन्हीं तन्वी के गायन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हीं गुड़िया तन्वी के मधुर गायन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद गीत-संगीत का सिलसिला देर तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के लिए नमकीन, फल और मिठाई से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

कई कलाकारों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका संध्या राज रहीं। वहीं गायक कलाकारों में डी. नागेश राव,आर मुरली, डी. मल्लिकार्जुन, नरसिंग राव, राजू मंत्री, उदय, उषा राव, एन.जे. राव, प्रसाद पटनायक, शिरीषा, प्रसन्ना, नीलिमा, श्रीधर, श्रीदेवी,आरती पटनायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री बी. रमेश पटनायक एवं तेलुगु महासंघ के अध्यक्ष श्री आर मुरली जी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनी IPS: UPSC में 383वीं रैंक, प्रदेश भर में गर्व का माहौल…

मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• UPSC परीक्षा में दर्शना...