25.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026

साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक दी भागीदारी…

HomeChhattisgarhKorbaसाडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं...

Date:

कोरबा / छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा जिले के साडा कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली गईं। विद्यालय परिसर में परीक्षा को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

परीक्षा में कुल 23 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य परीक्षक के स्वागत से हुई। इस अवसर पर मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा सिंह तंवर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर औपचारिक स्वागत किया।

परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन, तैयारी और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता की सराहना की गई। लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्य, गतिविधियों और समाज सेवा से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा में छात्राओं की व्यवहारिक समझ और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय नेताम, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, कार्यक्रम सह प्रभारी रेणुका लदेर, शिक्षिका सविता राठौर एवं विनय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एनएसएस गतिविधियों को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में VSK ऐप पर रोक: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा अंतरिम आदेश…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़बिलासपुर: प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत...