नक्सल मोर्चे पर बड़ा प्रहार: गढ़चिरौली मुठभेड़ में 7 हार्डकोर माओवादी ढेर, बस्तर में 51 का आत्मसमर्पण…

HomeCHHATTISGARHRajnandgaonनक्सल मोर्चे पर बड़ा प्रहार: गढ़चिरौली मुठभेड़ में 7 हार्डकोर माओवादी ढेर,...

Date:

राजनांदगाँव /छत्तीसगढ़

हाइलाइट :
गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, 71 लाख के इनामी 7 माओवादी मारे गए
सी-60 का एक जवान शहीद, एक घायल
मैनपुर जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
बीजापुर-सुकमा में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भामरागढ़ तालुका से सटे गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में 7 हार्डकोर माओवादियों को ढेर कर दिया गया। इन पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 71 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि इस अभियान में सी-60 का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। 3 फरवरी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 4 फरवरी को सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें माओवादियों ने फायरिंग शुरू की और जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

हथियारों का जखीरा बरामद
इसी कड़ी में जिला पुलिस ने मैनपुर के भालूडिग्गी और मटाल पहाड़ियों के जंगलों से नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद किए हैं। ई-30 ऑप्स टीम ने 36 घंटे चले सर्च अभियान में 2 इंसास राइफल, 303 राइफल, देशी कट्टा, बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूकें, 127 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

बस्तर में आत्मसमर्पण से बदला माहौल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 30 और सुकमा में 21 माओवादी कैडरों ने ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना के तहत आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और विश्वास आधारित नीतियों के कारण युवा हिंसा छोड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ रहे हैं, और राज्य सरकार उनके पुनर्वास व आत्मनिर्भरता के लिए हरसंभव सहयोग देगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...