19.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-हाइवा की टक्कर में चालक घायल…

HomeChhattisgarhजगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-हाइवा की टक्कर में चालक...

Date:

जगदलपुर। जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का इंजन टूटकर सड़क पर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक इस हादसे में घायल हुआ है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस थाना क्षेत्र की टीम मौके के लिए रवाना हुई और यातायात को नियंत्रित किया गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...