18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

टीम प्रहरी अभियान के तहत पंडरी में अवैध निर्माण ध्वस्त, शासकीय नजूल भूमि पर चला बुलडोजर…

HomeChhattisgarhटीम प्रहरी अभियान के तहत पंडरी में अवैध निर्माण ध्वस्त, शासकीय नजूल...

Date:

रायपुर: राजधानी रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई। महापौर मीनल चौबे के निर्देश, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के मार्गदर्शन में जोन-3 क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 अंतर्गत झंडा चौक पंडरी के समीप कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान शासकीय नजूल भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को नियमानुसार तीन नोटिस देने के बाद जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी सहित याकुब खान और मुन्नवर खान द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। लगभग 700 वर्गफीट क्षेत्र में बने तीन मकानों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
अभियान के समय रायपुर तहसीलदार दीवान, जोन-3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम के अभियंता, नगर निवेश विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related