18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

PM Awas Yojana का बड़ा असर: रायपुर के हेमचंद के परिवार को मिला पक्का घर, जिंदगी में आई नई रोशनी…

HomeChhattisgarhPM Awas Yojana का बड़ा असर: रायपुर के हेमचंद के परिवार को...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के विजन के अनुरूप इस योजना के जरिए कई परिवारों का सपना पूरा हो रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-4 निवासी हेमचंद नाग के परिवार को भी पक्का घर मिला है।

हेमचंद नाग ने इस योजना के तहत अपने पिता श्री तिरकू राम नाग को पक्के मकान का उपहार दिया, जिससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।हेमचंद ने बताया कि पहले उनका मकान बांस और मिट्टी से बना हुआ था, जो बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। कमजोर दीवारों के कारण पिता, पत्नी और दो बच्चों को लगातार असुरक्षा और परेशानी झेलनी पड़ती थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि परिवार ने कुछ समय के लिए पिता को भाई के घर भेजना पड़ा। वार्ड स्तर पर पात्रता जांच के दौरान हेमचंद का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हुआ।

नगर पंचायत और अधिकारियों की सक्रियता से योजना स्वीकृत होने के बाद 29 वर्गमीटर क्षेत्रफल का पक्का मकान 3.05 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ। गृह प्रवेश के अवसर पर हेमचंद ने अपने पिता से धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा करवाई और नया घर उन्हें समर्पित किया। घर देखकर पिता भावुक हो उठे। हेमचंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विजन केवल योजना घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सुरक्षा पहुंचाना है। उन्होंने पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related