राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी’…

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में बच्चों...

Date:

बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा नवजात एवं शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी” हर बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को पोलियो बूथों तक लाकर जागरूकता और जनसहभागिता का परिचय दिया, जो अभियान की सफलता का प्रतीक है।

अभियान का संचालन जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन में किया जा रहा है। पहले दिन जिलेभर में निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप दिवस के रूप में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर भ्रमण कर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 1,80,681 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें विकासखण्ड बलौदाबाजार में 41,821, भाटापारा में 34,045, कसडोल में 36,455, पलारी में 33,858 तथा सिमगा में 34,502 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में अपने बच्चों को अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करें।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...