रायपुर/ छत्तीसगढ़
भीषण शीतलहर के बीच सेवा समिति एवं सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानवीय सेवा कार्य किया गया। शनिवार की देर रात संस्था के सदस्यों ने रायपुर शहर के फाफाडीह चौक, मेकाहारा हॉस्पिटल क्षेत्र, घड़ी चौक और रेलवे स्टेशन के आसपास ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य से सड़कों पर जीवन यापन करने वाले कई लोगों को ठंड से राहत मिली।

कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री सी. नागेश्वर राव, सचिव श्रीमती बी. अनीता राव सहित पदाधिकारी श्री वी.एस. प्रकाश, श्री एम. गणेश, श्रीमती सी. श्रीलक्ष्मी, श्री संजय साहू, श्रीमती सुलेखा साहू, विनय एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती मंजू दीक्षित, श्री बी.एस. नटराज, श्रीमती सुधा रानी, मुकेश साहू, जगदीश्वरी पटनायक, संदीप वर्मा, शांता, पुड़ीपेदी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से लाभान्वित जरूरतमंदों ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आगे भी निरंतर इसी भावना से जरूरतमंदों की सहायता की जाती रहेगी।
इसी क्रम में शनिवार को ही बिलासपुर में भी सेवा समिति एवं सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान श्री के. रवि कुमार, यशु, मिताक्षी एवं अन्य सदस्यों ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। संस्था की टीम रायपुर, बिलासपुर और भिलाई क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रही है।
खबरें और भी…


