30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

उरकुरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार आयोजित, सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर दिया गया जोर…

HomeChhattisgarhउरकुरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार आयोजित, सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर दिया गया...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संरक्षा विभाग द्वारा उरकुरा स्टेशन में 19 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

सेमिनार के दौरान स्पैड (सिगनल पासिंग एट डेंजर) से बचाव, ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के दौरान दिए जाने वाले प्राधिकार, लोको पायलट द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग एवं पायलटिंग आउट के समय स्टेशन मास्टर और चालक की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की जाने वाली शीतकालीन पेट्रोलिंग, निजी सुरक्षा उपाय, पॉइंट्स एवं सिग्नल फेल होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में हुई रेल दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर उनसे सीख लेने पर बल दिया गया, वहीं अग्निशामक यंत्र के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस संरक्षा सेमिनार में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर श्री प्रवीण कुमार सहित संरक्षा सलाहकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायपुर मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न स्टेशनों पर दो संरक्षा संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है, ताकि कर्मचारियों में कार्यस्थल पर संरक्षा के प्रति सतत जागरूकता बनी रहे। उरकुरा स्टेशन में आयोजित इस संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर एवं फील्ड कर्मचारियों सहित कुल 66 कर्मचारियों ने सहभागिता की।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...