37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नारायणपुर के रिजुल देवांगन का CG स्टेट क्रिकेट संघ अण्डर-16 के प्लेट कंबाइंड टीम में हुआ चयन..

HomeChhattisgarhनारायणपुर के रिजुल देवांगन का CG स्टेट क्रिकेट संघ अण्डर-16 के प्लेट...

Date:

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ आगामी खेल वर्ष 2023 के विजयमर्चेंट ट्रॉफी हेतु छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम की खोज आरंभ कर चुकी है | प्रत्येक खिलाड़ियो को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है | इसी क्रम में सीएससीएस ने 15 जनवरी से प्लेट ग्रुप की सभी टीमो का मैच करवाया था | जिसमे नारायणपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए रिजुल देवांगन पिता अजय देवांगन ने उत्कृष्ट बेटिंग का प्रदर्शन करते हुए प्लेट कंबाइंड टीम में जगह बनाई है | रिजुल ने बस्तर के खिलाफ मैच में एक मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए एक शानदार पारी खेली जिससे टीम को अच्छी स्थिति में पहुँचने में मदद की और टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जाँजगीर के ख़िलाफ रिजुल ने मैच विनिंग इनिंग खेलते हुए पहली पारी में 56 और दूसरी पारी में नाबाद 62 रन की पारी खेली | जिसकी मदद से नारायणपुर ने जाँजगीर को 8 विकेट से हराया था भले ही नारायणपुर की टीम फ़ाइनल तक ना पहुँच पाई हो , परंतु सभी सेक्टरों को रिजुल देवांगन के जुझारू खेल ने प्रभावित किया और उन्होंने 1/04/2023 से होने वाले इलीट ग्रुप के मुक़ाबलो के लिए प्लेट कंबाइंड टीम में मिडिलऑडर को मज़बूती प्रदान करने के लिए रिजुल को अपनी टीम में लिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के रायपुर स्थित ग्राउंड में 24/03/2023 से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया गया है जिसके उपरांत एलिट ग्रुप की प्रतियोगिता आरंभ होगी रिजुल अभी केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में कक्षा 9वीं के छात्र है। रिजुल बीते 4 वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे है | रिजुल के सिलेक्शन से अबूझमाड़ के नाम से प्रसिद्ध नारायणपुर में ड्यूस क्रिकेट को लेकर रुचि निश्चित तौर पे आगे बढ़ेगी जिससे नारायणपुर भविष्य में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे देश अनेक खिलाड़ी देने की तैयारी कर रहा है क्रिकेट जैसे खेल में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा बाकी खेलों के मुकाबले काफी अधिक होती है इस वजह से इस सिलेक्शन काफ़ी महत्व दिया जा रहा है रिजुल अभी केवल 15 वर्ष के है और इनके लिए भविष्य में अपार सम्भावनाएँ नज़र आ रही है ज़िलाक्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक उसेंडी, सचिव कमलजीत सिह आहूजा एवं सुनील सिह राठौर ने रिजुल के खेल को सराहा और रिजुल देवांगन व उनके पूरे परिवार को बधाई एवम् आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये दी है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...