स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
आज 13 नवंबर 2025 गुरुवार का दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है । चंद्रमा मघा नक्षत्र से सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और मंगल से केंद्र भाव में शुभ योग बना रहे हैं । वहीं सूर्य तुला राशि में वेशी योग बनाकर सौभाग्य का आशीर्वाद दे रहे हैं । खासतौर पर वृषभ , मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और सामाजिक रूप से शुभ रहेगा ।
मेष राशि Aries आज कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । पुराने अटके कार्यों में तेजी आएगी । पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी । व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें । लकी कलर लाल लकी नंबर 5
वृषभ राशि Taurus आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं । निवेश से फायदा होगा । कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा । पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी । दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी । उपाय माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं । लकी कलर गुलाबी लकी नंबर 2
मिथुन राशि Gemini भाग्य आपके साथ है । किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी । नौकरी में पदोन्नति या मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है । संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है । उपाय भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें । लकी कलर हरा लकी नंबर 9
कर्क राशि Cancer भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें । घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । आर्थिक मामलों में संयम रखें । दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियां अनुकूल होंगी । उपाय चांदी का सिक्का अपने पर्स में रखें । लकी कलर सफेद लकी नंबर 7
सिंह राशि Leo आज चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से दिन शुभ रहेगा । आत्मविश्वास और आकर्षण से आप लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे । सामाजिक सम्मान बढ़ेगा । व्यापार में वृद्धि संभव है । उपाय सूर्य को जल अर्पित करें । लकी कलर सुनहरा लकी नंबर 1
कन्या राशि Virgo आज का दिन मानसिक शांति लाएगा । किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी । नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । उपाय दुर्गा सप्तशती का पाठ करें । लकी कलर हरा, लकी नंबर 6.
तुला राशि Libra सूर्य की स्थिति आपके लिए शुभ है । धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा । परिवार में सौहार्द बना रहेगा । उपाय श्वेत वस्त्र धारण करें और दान करें । लकी कलर सफेद, लकी नंबर 4.
वृश्चिक राशि Scorpio आज यात्रा के योग बन रहे हैं । व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें । किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है लेकिन समझदारी से हल संभव है । संतान के प्रति गर्व महसूस होगा । उपाय भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं । लकी कलर मरून लकी नंबर 8.
धनु राशि Sagittarius भाग्य का साथ मिलेगा । सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी । आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा है । विद्यार्थियों के लिए समय लाभदायक रहेगा । उपाय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं । लकी कलर पीला, लकी नंबर 3
मकर राशि Capricorn कार्यस्थल पर सहयोगी आपके काम की सराहना करेंगे । आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । उपाय शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं । लकी कलर नीला, लकी नंबर 5 .
कुंभ राशि Aquarius आज कुछ अनपेक्षित लाभ की संभावना है । दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा । परिजनों के साथ मनमुटाव से बचें । नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं । उपाय गरीबों को भोजन कराएं । लकी कलर बैंगनी, लकी नंबर 9 .
मीन राशि Pisces मन प्रसन्न रहेगा । धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा । पुराने मित्रों से संपर्क पुनः स्थापित होंगे । कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं । उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें । लकी कलर नीला, लकी नंबर 6.
आपका दिन शुभ हो


