22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

IND vs SA Test Series 2025 अश्विन की कमी खलेगी टीम इंडिया को , साउथ अफ्रीका से कोलकाता में पहला मुकाबला 14 नवंबर से…

HomeSportsIND vs SA Test Series 2025 अश्विन की कमी खलेगी टीम इंडिया...

Date:

अश्विन की अनुपस्थिति से कमजोर होगा भारतीय स्पिन अटैक टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज आसान नहीं होगी क्योंकि इस बार टीम को रविचंद्रन अश्विन की कमी खलेगी । अश्विन का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है । साल 2015 की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 4 मैचों में 31 विकेट झटके थे और भारत ने वह सीरीज 3-0 से जीती थी । इस प्रदर्शन ने उन्हें भारत का सबसे सफल ऑफ स्पिनर बना दिया था । उनके अनुभव और सटीक गेंदबाजी की कमी भारतीय टीम को इस बार महसूस हो सकती है ।

दोनों टीमों का टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं । इनमें से साउथ अफ्रीका ने 18 और भारत ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है , जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं । पिछली बार दोनों देशों के बीच 2023-24 में खेली गई टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी । ऐसे में इस बार दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी ।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का संयोजन इस बार टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी , जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे । टीम में यशस्वी जयसवाल , केएल राहुल , साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा बल्लेबाज शामिल हैं । वहीं , गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी जसप्रित बुमराह , मोहम्मद सिराज , अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर होगी । रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर टीम की ताकत बढ़ाएंगे ।

भारतीय टीम शुभमन गिल कप्तान , ऋषभ पंत विकेटकीपर उपकप्तान , यशस्वी जयसवाल , केएल राहुल , साई सुदर्शन , देवदत्त पडिक्कल , ध्रुव जुरेल , रवींद्र जड़ेजा , वॉशिंगटन सुंदर , जसप्रित बुमराह , अक्षर पटेल , नितीश कुमार रेड्डी , मोहम्मद सिराज , कुलदीप यादव , आकाश दीप ।

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट 14-18 नवंबर , कोलकाता दूसरा टेस्ट 22-26 नवंबर , गुवाहाटी

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related