25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव की तारीख घोषित — 23 नवंबर को होगी वोटिंग , जारी हुई अधिसूचना…

HomeChhattisgarhरायपुर प्रेस क्लब चुनाव की तारीख घोषित — 23 नवंबर को होगी...

Date:

अधिसूचना जारी , तय हुई पूरी चुनावी समय-सारणी रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारीगण आसिफ इकबाल , कमलेश जोगिया , शशि परगनिया , अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ ने संयुक्त रूप से अधिसूचना जारी कर दी है । अधिसूचना के अनुसार प्रेस क्लब चुनाव 23 नवंबर को सुबह 800 बजे से शाम 400 बजे तक होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ की जाएगी । इस अधिसूचना के साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है ।

नामांकन और जांच की प्रक्रिया तय — 13 से 17 नवंबर तक रहेगा कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार , नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 13 नवंबर तय की गई है । उम्मीदवारों को अपने फॉर्म 15 नवंबर दोपहर 300 बजे तक जमा करने होंगे । नामांकन पत्रों की जांच 16 नवंबर को सुबह 1100 बजे से दोपहर 300 बजे तक की जाएगी , जिसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी होगी । यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो 17 नवंबर दोपहर 300 बजे तक ऐसा कर सकता है । इसके बाद उसी दिन शाम 500 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी ।

शुल्कों की घोषणा — अध्यक्ष पद के लिए 3000/- रुपये अन्य पदों के लिए 1000/- रुपये मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3000/- रुपये रखा गया है , जबकि अन्य पदों के लिए 1000/- रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है । नामांकन फार्म का मूल्य 50/- रुपये मतदाता सूची 100/- रुपये और पुनःगणना शुल्क 1000/- रुपये तय किया गया है । अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ।

पत्रकारों में उत्साह , चर्चा तेज चुनाव की तारीख घोषित होते ही पत्रकारों में उत्साह और हलचल देखी जा रही है । रायपुर प्रेस क्लब के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार इस बार सक्रिय रूप से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं । शहर के मीडिया गलियारों में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...