HomeCHHATTISGARHग्रामीण विकास को गति देने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा ने आयोजित किया...

Date:

ग्रामीण विकास को गति देने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा ने आयोजित किया ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ और किसान मेला…

‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का आठवां संस्करण 3 से 15 नवंबर तक रायपुर में हुआ भव्य किसान मेला और ऋण शिविर 1000 से अधिक किसानों ने लिया भाग , 300/- रुपये करोड़ से अधिक कृषि ऋण स्वीकृत |

रायपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय , रायपुर द्वारा ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ 3 से 15 नवंबर के अवसर पर 8 नवंबर को एक विशाल किसान मेला , ऋण शिविर और वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 1000 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह , महाप्रबंधक श्री दिवाकर पी. सिंह , नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ,और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे । इस दौरान किसानों , स्वयं सहायता समूहों और लाभार्थियों को 300/- रुपये करोड़ से अधिक के कृषि ऋणों का वितरण किया गया ।

श्री लाल सिंह ने कहा कि “भारत के किसान देश की रीढ़ हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा सदैव उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है । डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड Digital BKCC और डिजिटल गोल्ड लोन जैसी योजनाएँ किसानों के लिए बैंकिंग को और सरल बनाती हैं ।”

अंचल प्रमुख श्री दिवाकर पी. सिंह ने किसानों को आधुनिक खेती और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय बताए । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ , जो रायपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव ने प्रस्तुत किया ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...