32.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

गरियाबंद में हीरा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 22 हीरों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने बताया कैसे रचा था सौदे का प्लान…

HomeChhattisgarhगरियाबंद में हीरा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 22 हीरों के साथ दो...

Date:

गरियाबंद । रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से 22 नग चमकीले हीरे बरामद किए गए हैं , जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ऊंचे दामों में हीरे बेचने के इरादे से ग्राहक का इंतजार कर रहे थे , तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया ।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि गरियाबंद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति देवभोग के शरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने हीरों की डील करने पहुंचे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा । जांच में उनके पास से 22 नग हीरे और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए । हीरों की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है , हालांकि विशेषज्ञ जांच के बाद यह मूल्य और अधिक हो सकता है । जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक का नाम खीर सिंह मांझी , जो नबरंगपुर ओडिशा का निवासी है , जबकि दूसरा आरोपी हरि शंकर नेताम , गरियाबंद जिले का रहने वाला है । पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और हीरे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाए ।

खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम 1957 की धारा 3 एवं 303 तथा माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और तस्करी को रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और सभी थानों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ।

“अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति” – एसपी निखिल राखेचा

गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने कहा , “यह कार्रवाई तस्करों के लिए चेतावनी है । पुलिस विभाग अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है । जनता से अपील है कि यदि किसी को भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले , तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।”

अवैध तस्करी पर गरियाबंद पुलिस का सख्त रुख

गरियाबंद जिला छत्तीसगढ़ के उन इलाकों में शामिल है जो हीरा खनन क्षेत्रों के नजदीक स्थित हैं । पायलीखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले कीमती हीरे अक्सर तस्करों के निशाने पर रहते हैं । इसी वजह से गरियाबंद पुलिस ने हाल के दिनों में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है । पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन गिरोहों में हड़कंप मच गया है और लोग इसे एक सख्त संदेश के रूप में देख रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...