स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
महापौर मीनल चौबे ने कहा— “शहर गंदा है तो भुगतान की फाइल आगे कैसे बढ़ती है , ये गंभीर विषय है ।” गैर-जिम्मेदार ठेकेदारों का ठेका होगा निरस्त । अधिकारियों को सख़्त मॉनिटरिंग के निर्देश— लापरवाही पर होगी सीधी कार्यवाही ।
रायपुर । नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहर की सफ़ाई व्यवस्था पर सख़्त रुख अपनाया है । उन्होंने सभी सफाई ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि “सफ़ाई नहीं तो भुगतान नहीं” की नीति पर कड़ाई से अमल किया जाएगा । महापौर ने कहा कि राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था राजधानी के मानक के अनुरूप दिखनी चाहिए , अन्यथा संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा ।

महापौर ने निगम स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अपर आयुक्त , स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें । किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर सीधे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
महापौर ने वित्त विभाग को निर्देश दिया कि ठेकेदारों के भुगतान से पहले भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए । उन्होंने स्पष्ट कहा कि रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सबकी जिम्मेदारी है और सफाई कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
ख़बरें और भी…


