“सुरों का सचिन महफ़िल से मंच तक” में झूम उठा रायपुर — तराना ग्रुप ने सजाई संगीत की यादगार शाम…

HomeCHHATTISGARH“सुरों का सचिन महफ़िल से मंच तक” में झूम उठा रायपुर —...

Date:

हाइलाइट :

तराना ग्रुप द्वारा “सुरों का सचिन – महफ़िल से मंच तक” नामक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के मायाराम सुरजन हाल में हुआ । इंडियन आइडल फेम सचिन सोनवानी सहित कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने सुरों की ऐसी जादुई शाम रची कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए ।

तराना ग्रुप ने सुरों से सजाई यादगार शाम :

संगीत की मधुर धुनों और सुरों की अनूठी प्रस्तुति से सजी “सुरों का सचिन – महफ़िल से मंच तक” की संगीतमय शाम ने शनिवार को रायपुरवासियों को भावविभोर कर दिया । तराना ग्रुप के बैनर तले यह कार्यक्रम 2 नवम्बर 2025 को मायाराम सुरजन हाल , रजबंधा मैदान में हुआ , जिसमें शहर के संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी । कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कैलाश छाबड़ा ने किया , जबकि इसकी रूपरेखा मनीषा नटाल द्वारा तैयार की गई । मंच संचालन संजय शर्मा ने अपने बेहतरीन अंदाज में किया । मुख्य प्रस्तुति इंडियन आइडल फेम सचिन सोनवानी की रही , जिन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीत लिया ।

कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां :

आलाप ग्रुप के द्वारा आयोजित “25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिनमे छत्तीसगढ़ लोक गायक संतोष थापा, मनीषा नटाल, टी. नीलिमा सारथी, दीपक मोटवानी, राखी श्रीवास्तव, भुषण राव, सी.पी.सोना, सी. के. रामटेके, योगेश सोनी, डी. खरे, रहे। एवं तराना ग्रुप के बैनर तले मनोज चक्रधारी , भीमसेन नन्हेट , मुकेश फतनानी , संजय वर्मा , धर्मेंद्र राठी , राजीव द्विवेदी , मंजू शर्मा , भारत माखीजा , दीपक मोटवानी , सोमित घोष और राजा घोष जैसे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए । हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही । कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रारंभ हुआ और देर रात तक सुरों का सिलसिला चलता रहा । श्रोताओं ने हर गीत का भरपूर आनंद लिया । रायपुर शहर के संगीत प्रेमियों से पूरा मायाराम सुरजन हाल खचाखच भरा रहा ।

कैलाश छाबड़ा की संगीत यात्रा में नई ऊंचाई :

कैलाश छाबड़ा द्वारा आयोजित यह लगातार दूसरा बड़ा आयोजन था । उन्होंने पहले “आलाप ग्रुप” के साथ शानदार प्रस्तुति दी थी , और अब “तराना ग्रुप” के साथ उन्होंने रायपुर के संगीत मंच पर एक और यादगार शाम दर्ज कराई । कार्यक्रम की गुणवत्ता और संगठन ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा ।

आगामी कार्यक्रमों की झलक :

संगीत प्रेमियों के लिए नवंबर माह में रायपुर शहर में और भी कई सांगीतिक कार्यक्रम तय किए गए हैं —

05 नवम्बर आर.वी. म्यूजिकल ग्रुप

07 नवम्बर मेगा शो सीजन-3

08 नवम्बर स्वर प्रभा म्यूजिकल ग्रुप

09 नवम्बर आर.के.एम. फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप

16 नवम्बर हम साथ-साथ हैं म्यूजिकल ग्रुप लाइव बैंड – विमतारा हाल , शांतिनगर

22 नवम्बर हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप

22 नवम्बर रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप – शहीद स्मारक भवन , रायपुर

इन सभी आयोजनों से रायपुर के संगीत मंच पर नवंबर का महीना सुरों और ताल से भरपूर होने वाला है ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related