स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क
हाइलाइट
आज कुछ राशियों के लिए नए अवसर और सफलता के संकेत आर्थिक मामलों में वृषभ और कुंभ राशि को सावधानी की सलाह सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख में सुधार के योग
मेष Aries
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा । कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है । परिवार में खुशहाली बनी रहेगी , लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें । छोटी यात्रा से लाभ मिल सकता है । शुभ रंग लाल | शुभ अंक 3 उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें , ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
वृषभ Taurus
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें । किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं , पर संयम बनाए रखें । नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं । अनावश्यक खर्चों से बचें । शुभ रंग नीला | शुभ अंक 6 उपाय माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं , आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ।
मिथुन Gemini
संचार , मीडिया और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा । मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा और विद्यार्थी वर्ग को सफलता के अवसर मिलेंगे । शुभ रंग हरा | शुभ अंक 5 उपाय तुलसी में जल अर्पित करें , मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी ।
कर्क Cancer
परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है । भावनाओं पर नियंत्रण रखें और निर्णय सोच-समझकर लें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा , लेकिन खानपान में लापरवाही न करें । शुभ रंग सफेद | शुभ अंक 2 उपाय चावल और दूध का दान करें , पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा ।
सिंह Leo
आज का दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहेगा । व्यवसाय या नौकरी में नई योजनाएं सफल होंगी । मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । शुभ रंग सुनहरा | शुभ अंक 1 उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें , सफलता के मार्ग खुलेंगे।
कन्या Virgo
विचारों में स्थिरता लाएं । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा । अधूरे काम पूरे होंगे । शुभ रंग हरा | शुभ अंक 7 उपाय भगवान विष्णु की आराधना करें , आर्थिक प्रगति होगी ।
तुला Libra
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है । जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी । किसी यात्रा या नई योजना की संभावना बन रही है । मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे । शुभ रंग गुलाबी | शुभ अंक 9 उपाय मां दुर्गा को गुलाब का फूल अर्पित करें , दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा ।
वृश्चिक Scorpio
रुके हुए कार्य पूरे होंगे । व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे , लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें । आत्मविश्वास बनाए रखें । शुभ रंग भूरा | शुभ अंक 4 उपाय शिवलिंग पर जल चढ़ाएं , शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी ।
धनु Sagittarius
आज नए अवसर प्राप्त होंगे । किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी । मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन सौभाग्यशाली रहेगा । शुभ रंग पीला | शुभ अंक 8 उपाय पीली वस्त्र धारण करें और गुरुवार का व्रत रखें , भाग्य चमकेगा ।
मकर Capricorn
कड़ी मेहनत का उचित फल मिलेगा । वरिष्ठों का सहयोग और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक सुकून रहेगा । शुभ रंग ग्रे | शुभ अंक 5 उपाय शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं , कार्यों में सफलता मिलेगी ।
कुंभ Aquarius
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं । धन लाभ के योग हैं , लेकिन निवेश सोच-समझकर करें । उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा । शुभ रंग नीला | शुभ अंक 7 उपाय जरूरतमंदों को कंबल या कपड़े दान करें , भाग्य मजबूत होगा ।
मीन Pisces
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी । परिवार के साथ आनंद का माहौल रहेगा । शुभ रंग बैंगनी | शुभ अंक 9 उपाय विष्णु भगवान की पूजा करें और केले के पेड़ में जल दें , शुभ फल मिलेगा ।
खबरे और भी…


