37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

अचानकमार साप्ताहिक बाजार में पहल अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान…

HomeChhattisgarhअचानकमार साप्ताहिक बाजार में पहल अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की...

Date:

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस का “पहल अभियान” लगातार मानवता और जनसेवा का उदाहरण बन रहा है। सोमवार, 28 अक्टूबर 2025 को चौकी खुड़िया क्षेत्र के सुदूर वनांचल अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम अचानकमार में आयोजित साप्ताहिक बाजार के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनकी स्वास्थ्य जांच की, निःशुल्क दवाएँ वितरित कीं और कई प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया।अचानकमार, जो घने जंगलों के बीच बसे होने से स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं से अक्सर दूर रहता है, वहाँ पुलिस की इस पहल से ग्राम बम्हनी, बिरारपानी, बिंदावल, छपरवा सहित लगभग 15 गाँवों के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिला।

पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की समस्याएँ सुनीं और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार पुलिस इस रूप में उनके बीच पहुँची है, जिससे उनके मन में पुलिस के प्रति भरोसा और आत्मीयता बढ़ी है।स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पुलिस ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, साइबर अपराध रोकथाम और यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। महिलाओं और युवाओं को हेल्पलाइन नंबर 1091, 1930, 1933 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज की सेवा कर जनता को सरकारी सुविधाओं से जोड़ना भी है। “पहल अभियान” इसी सोच के साथ चलाया जा रहा है ताकि अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँच सके।स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ नियमित रूप से होनी चाहिए। मुंगेली पुलिस की यह संवेदनशील पहल न केवल जनसेवा का परिचायक बनी, बल्कि पुलिस-जनता के संबंधों को और मजबूत करने में भी कारगर सिद्ध हो रही है।

अचानकमार के इस साप्ताहिक बाजार में चला कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि यदि सेवा का भाव सच्चा हो, तो जंगलों की दूरी भी पुलिस के कदमों को नहीं रोक सकती।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...