होटल के कमरे में मिली युवक की लाश: रेवाड़ीह चौक के निजी होटल में आत्महत्या से मचा हड़कंप…

HomeCHHATTISGARHहोटल के कमरे में मिली युवक की लाश: रेवाड़ीह चौक के निजी...

Date:

हाइलाइट :

राजनांदगांव। शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 306 में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन, निवासी अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है। वह एक दिन पहले ही होटल में ठहरा था और दूसरे दिन जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को शक हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया तो युवक मृत अवस्था में मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि सुसाइड नोट की जांच कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या की वजह क्या थी। मृतक ने आत्महत्या से पहले क्या कोई फोन कॉल या संदेश किया था, इसकी भी जांच की जा रही है।

होटल प्रबंधन और मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...