37.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, वंदना ऑटो में भारी छूट के साथ 245 बुकिंग्स पूरी…

HomeNationalbusinessरायपुर में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, वंदना ऑटो में भारी छूट...

Date:

रायपुर। वंदना ऑटो, आश्रम चौक, रामकुण्ड, रायपुर, पिछले 40 वर्षों से ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में, वंदना ऑटो अब चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ अपने ग्राहकों के लिए एक नई पहल लेकर आया है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब रायपुर में एक्सक्लूसिव शोरूम के माध्यम से उपलब्ध हैं। शोरूम मैनेजर भुनेश्वर सिंह ने बताया कि भारी छूट के चलते अब तक 245 स्कूटरों की बुकिंग हो चुकी है।

बजाज मोटरसाइकिल की नई श्रृंखला में चेतक स्कूटर अब फुली मेटालिक बॉडी के साथ आती है और यह सफेद, काला, नीला, गोल्डन, ग्रे, पीला, लाल और सिल्वर सहित सात रंगों में उपलब्ध है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 153 किमी है, और इसकी शुरुआती कीमत 1,02,400 रुपये रखी गई है।

भुनेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक वंदना ऑटो में 5000 स्कूटर बिक चुके हैं। स्कूटर की बैटरी पर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाती है, जिसमें 3 साल की सामान्य वारंटी और 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें टू-व्हीलर एक्सचेंज पर कम से कम डाउन पेमेंट में स्कूटर खरीदा जा सकता है। वंदना बजाज में बजाज की सभी गाड़ियों पर जीएसटी छूट का भी विशेष लाभ उठाया जा सकता है।

रायपुर में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की यह पेशकश पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ ग्राहकों को किफायती और आधुनिक विकल्प प्रदान करती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नया इनकम टैक्स कानून लागू: क्या बदला, किस पर पड़ेगा असर?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क : हाइलाइट्स : 1961 के पुराने कानून की...

LPG संकट की आशंका के बीच इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग, बाजार में अचानक उछाल…

बिज़नेस / छत्तीसगढ़ /भारत हाइलाइट्स मध्य पूर्व तनाव के बीच...

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: दो दिन में निवेशकों को जोर का झटका…

बिज़नेस/मार्केट हाइलाइट : वायदा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना और...