28 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

मोदी,भाजपा राहुल से डर रहे इसलिये कर रहे षड़यंत्र – भूपेश बघेल

HomeChhattisgarhमोदी,भाजपा राहुल से डर रहे इसलिये कर रहे षड़यंत्र – भूपेश बघेल

Date:

रवीश बेंजामिन – रायपुर

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना | राहुल गांधी सत्य के साथ हर कांग्रेसी उनके साथ खड़ा – मोहन मरकाम

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की देश विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने आज गांधी मैदान में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी हैं, गोरों से नहीं डरे तो काले अंग्रेजों से क्या डरेंगे? ऐतिहासिक गांधी मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम यहां हैं। देश में जो हालात है, उसे आप सब समझ रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त हुई और लोकसभा में प्रतिरोध जारी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष लोकसभा नहीं चलने दे रहा है। अडानी के घोटाले पर पर्दा डालने विपक्ष की आवाज को दबाने जा रहा है। सारे विपक्षी दल जेपीसी की मांग कर रहे। सत्तारूढ़ दल हंगामा कर सदन नहीं चलने दे रहा है। राहुल गांधी से मोदी और भाजपा डर रही है उनको राजनीति से बाहर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी पिछड़ों की दुहाई देते है जबकि पिछड़ों का शोषण कर रहे है चंद उद्योगपतियों के लिये गरीबों का दमन कर रहे है। राहुल गांधी को घेरने का प्रयास और परेशान करने की कोशिश हो रही है। आज देश में दो ही मॉडल की चर्चा है। एक छत्तीसगढ़ और दूसरा गुजरात मॉडल है। छत्तीसगढ़ में मेहनतकश मजदूरों, किसानों की बात होती है। विधानसभा में 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में किसान मिठाई बांट रहे हैं, पटाखा फोड़ रहे हैं। किसान और कारोबारी खुश है। क्योंकि किसान की जेब में पैसा होगा तब व्यापारियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो हर वर्ग को लाभ होगा ये मेरा वादा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि हम सत्य के साथ खड़े है हम राहुल गांधी के साथ खड़े है। राहुल गांधी ने कहा मैं सत्य के साथ खड़ा हूं, सत्य मेरा भगवान है। अंहिसा और सत्य इस देश के मौलिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया है वह केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने किया है। हमे लगता है हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने, महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और हमारे नेताओं ने हमारा जो संविधान है जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था देश के हर नागरिकों को मौलिक अधिकार दिया था, बोलने की आजादी दी थी। केन्द्र के खिलाफ जो बोलते है उनको दबाने का प्रयास किया जाता है। आज कही न कही फिर से आजादी की लड़ाई हम लोगों को लड़ना है। आज भाजपा हमारे नेता राहुल गांधी के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने कहा था हमारे देश के लगभग 35 हजार करोड़ नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे कितनों ने भी जो देश के 120 करोड़ों लोगों के गाढ़ी कमाई के पैसा ले कर भागे है, मोदी ने भगाने का काम किया है। राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम कांग्रेसजनों को फिर से लड़ना होगा। देश की सत्ता में बैठे लोग वोट के खातिर आपस में लड़ाने का काम कर रहे है। मोदी देश के नागरिकों और कांग्रेस को डराने का काम करता है। हम डरने वाले नही है हम लड़ेंगे और जीतेंगे। भाजपा को इस देश से हम उखाड़ फेकेंगे। हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईडी, सीबीआई के माध्यम से डराने का काम कर रही है, हम डरेंगे नही हम लडेंगे। कमल का फूल का ताबीज पहनने से जो ईडी, सीबीआई, आईटी के छापने पड़ने बंद हो जाते है। भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है, देश के लोकतंत्र को बचाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर रही है। यह लड़ाई लंबी चलेगी। सोमवार को पूरे देश में आंदोलन हो सकता है। हमारे नेता पं. जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी 10-10, 12-12 साल, 17-17 सालों तक जेल के सलाखों के पीछे गये, सत्य के लिये लड़े हैं। हमको भी सत्य के लिये लड़ना पड़े तो हम लोगों को लड़ना पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल, विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, रवि घोष, अमरजीत चावला, सुशील आनंद शुक्ला, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, पंकज शर्मा, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, सूर्यमणी मिश्रा, अंबिका मरकाम, एजाज ढेबर, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय साहू, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव, विकास बजाज, जनकराम वर्मा, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा, अरूण ताम्रकार, अशोक राज आहूजा, सुनीता शर्मा, राजेश चौबे, सुमीत दास, श्रीकुमार मेनन, सुंदर जोगी, दिलीप चौहान, नवीन चंद्राकर कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुये।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...