25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

आरंग में व्यापारी संघ की ऐतिहासिक बैठक, जीएसटी सुधार व व्यापारिक विकास पर हुई चर्चा…

HomeChhattisgarhआरंग में व्यापारी संघ की ऐतिहासिक बैठक, जीएसटी सुधार व व्यापारिक विकास...

Date:

आरंग, 25 सितंबर 2025— आरंग व्यापारी संघ द्वारा न्यू रेस्ट हाउस में आयोजित विशेष बैठक में जीएसटी सुधार, व्यापारिक विकास और शहर की बुनियादी जरूरतों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री सूरज शर्मा ने की। उन्होंने जीएसटी सुधार को आम जनता और व्यापार समुदाय के लिए लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार जताया।

सरायपाली:अग्रसेन चौक से बालसी तक सड़कें बदहाल; जगह-जगह खतरनाक गड्ढे, बरसात में हालात और बिगड़े – मरम्मत प्रस्ताव ठंडे बस्ते में…

बैठक के मुख्य बिंदु:

व्यापारी भवन की मांग: संघ ने शहर में एक आधुनिक व्यापारी भवन निर्माण की मांग रखी। मंत्री जी ने इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स का विरोध: व्यापारियों ने पूर्व सरकार द्वारा कॉम्प्लेक्स तोड़कर नए निर्माण के निर्णय का विरोध किया। उनका कहना था कि वर्तमान कॉम्प्लेक्स मजबूत स्थिति में है, ऐसे में तोड़फोड़ से सरकारी धन की बर्बादी होगी और व्यापारियों को अनावश्यक मानसिक व आर्थिक परेशानी उठानी पड़ेगी। सुझाव दिया गया कि इस राशि को किसी अन्य क्षेत्र में नए कॉम्प्लेक्स निर्माण में लगाया जाए, जिससे व्यापार का दायरा और अवसर दोनों बढ़ेंगे।

अनुबंध में राहत: बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स की दुकानों का नवीनीकरण अनुबंध अब 10 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है और रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए व्यापारियों ने मंत्री जी एवं डॉ. संदीप श्री जैन का आभार व्यक्त किया।

श्री गुरु खुशवंत साहेब ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक विकास को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related