दुर्ग-भिलाई में 12 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग-भिलाई में 12 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार...

Date:

दुर्ग/भिलाई: 21 सितम्बर 2025— शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पति-पत्नी ने करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पति-पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें;रायपुर रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका…

जानकारी के मुताबिक मास्टरमाइंड स्नेहांशु नामदेव (37) और उसकी पत्नी डाली नामदेव (35) ने 2 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। पहली कंपनी निशा बिजनेस कंसल्टेंट प्रा. लि. (सूर्या मॉल, जुनवानी) और दूसरी यूनीक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन (सुपेला चौक) के नाम से खोली गई थी। इन कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI से कोई पंजीयन था, फिर भी इन्हें शेयर बाजार निवेश फर्म के रूप में प्रचारित किया गया।

20 से 40% मुनाफे का लालच

आरोपियों ने लोगों को हर महीने 20 से 40% तक मुनाफा और एक साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। नए निवेशक जोड़ने के लिए कंसल्टेंट रखे गए, जिन्हें 10 से 15% कमीशन मिलता था। शुरुआती महीनों में कुछ निवेशकों को मुनाफा भी दिया गया, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

आरोपी हाईटेक तरीके से फर्जी आईडी-पासवर्ड और मिरर इमेज तकनीक का इस्तेमाल कर नकली ट्रेडिंग अकाउंट तैयार करते थे। इन फर्जी रिपोर्ट्स को निवेशकों को व्हाट्सऐप पर भेजा जाता, ताकि उन्हें यकीन हो कि उनका पैसा शेयर बाजार में बढ़ रहा है।

आलीशान जिंदगी जी रहे थे आरोपी

ठगी से मिले पैसों से आरोपी पति-पत्नी आलीशान जिंदगी जी रहे थे। पुलिस ने छापेमारी में इनके पास से करीब 1 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें महंगे वाहन, गहने और लग्जरी सामान शामिल हैं।

जब्त सामान में शामिल –

  • हार्ले डेविडसन बाइक
  • टाटा कर्व कार व अन्य वाहन
  • सोने-चांदी के जेवर
  • महंगे मोबाइल (विदेशी कंपनी Vertu सहित)
  • नकदी रकम
  • फ्लैट के दस्तावेज
  • कंप्यूटर-लैपटॉप, बैंक पासबुक और रजिस्टर

कैसे हुआ खुलासा:

यह मामला तब सामने आया जब स्मृति नगर निवासी करण शर्मा ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि स्नेहांशु, उसकी पत्नी डाली, निशा मानिकपुरी और धातरी कोसरे ने उससे और उसके साथियों से लगभग 66 लाख 47 हजार रुपए की ठगी की है।

पुलिस जांच में अब तक 10 से 12 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हो चुका है। आशंका है कि रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई पीड़ित अभी सामने आने से हिचकिचा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • स्नेहांशु नामदेव (37) – मास्टरमाइंड, निवासी साईविला जंजगिरी
  • डाली नामदेव (35) – पत्नी और सह-आरोपी
  • निशा मानिकपुरी (26) – निवासी विजय नगर, दुर्ग
  • धातरी कोसरे (24) – निवासी डीपाकेट मरोदा, भिलाई
  • शुभम गुप्ता (25) – निवासी कृपाल नगर, कोहका

एएसपी दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि ठगी का शिकार हुए और भी लोग सामने आ सकते हैं। पुलिस ठगी की कुल रकम का आकलन कर रही है और आरोपियों की संपत्ति व बैंक खातों की जांच जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related