29.7 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी को दी राहत…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी को...

Date:

बिलासपुर:21 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा से जुड़ा अहम फैसला सुनाते हुए रायपुर की अभ्यर्थी दुर्गेश नंदिनी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने छुट्टी के दिन भी मामले की सुनवाई कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को निर्देश दिया कि वे तत्काल उनका एडमिट कार्ड जारी करें, ताकि वह रविवार, 21 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकें।

दरअसल, दुर्गेश नंदिनी वर्तमान में रायपुर न्यायालय में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन CGPSC ने एडमिट कार्ड जारी करने से इंकार कर दिया। आयोग का कहना था कि उनका नाम छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में दर्ज नहीं है, इसलिए वे परीक्षा के पात्र नहीं हैं।

यह भी पढ़ें ; दुर्ग-भिलाई में 12 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार…

इस निर्णय से नाराज होकर दुर्गेश नंदिनी ने अधिवक्ता आर.एस. पटेल और आशीष साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। मामला अत्यावश्यक होने के कारण शनिवार को जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने विशेष रूप से सुनवाई की।

सुनवाई के बाद अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के उर्वशी कौर एवं अन्य प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि केवल नियमों के कारण किसी योग्य अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने साफ निर्देश दिए कि CGPSC तुरंत एडमिट कार्ड जारी करे।

निर्णय के बाद दुर्गेश नंदिनी ने कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि अब वे निश्चिंत होकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...