25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

शराब के नशे में स्कूल पहुँची महिला प्रधान पाठक, टेबल पर पैर रख सोती मिलीं, कलेक्टर ने किया निलंबित…

HomeChhattisgarhशराब के नशे में स्कूल पहुँची महिला प्रधान पाठक, टेबल पर पैर...

Date:

जांजगीर: 20 सितम्बर 2025— सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के प्रयासों के बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शिक्षकों के नशाखोरी के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला जांजगीर जिले के अकलतरा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला लेवई का है, जहां महिला प्रधान पाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुंचीं और टेबल पर पैर रखकर सोती मिलीं।

यह घटना 19 सितम्बर की है। बताया गया कि प्रधान पाठक नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं। इस दौरान बच्चों को मध्यान्ह भोजन के बाद बिना पढ़ाई कराए ही घर भेज दिया गया। जब मामला मीडिया में उजागर हुआ तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच टीम में एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि प्रधान पाठक नशे में विद्यालय पहुंची थीं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने महिला प्रधान पाठक हीरा पोर्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि ऐसे आदतन नशेड़ी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related