21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बस्तर दशहरे में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

HomeChhattisgarhबस्तर दशहरे में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ का विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस बार खास होने वाला है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दशहरे के प्रमुख आयोजन मुरिया दरबार में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया है। शाह ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि नक्सलवाद से मुक्ति और शांति की ओर बढ़ते बस्तर में मनाया जाने वाला यह पर्व आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रतीक है तथा वे इसमें शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।

सांसद कश्यप ने बताया कि रियासत काल में राजा मुरिया दरबार में बैठकर मांझी-चालाकी की समस्याएं सुनते थे। आज भी यही परंपरा लोकतांत्रिक रूप से शासन-प्रशासन आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे। h

यह भी पढ़ें : रायपुर लोकसभा क्षेत्र में होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पंजीयन हेतु QR कोड जारी किया, अब तक 11,704 खिलाड़ियों ने कराया नामांकन…

बस्तर दशहरा को दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला त्योहार माना जाता है। यह लगातार 75 दिनों तक चलता है और आदिवासी संस्कृति, परंपरा व आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। इसकी शुरुआत 13वीं शताब्दी में राजा पुरुषोत्तम देव ने की थी और तब से यह परंपरा हर वर्ष निभाई जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related