स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 20 सितंबर 2025—रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह खेल महोत्सव रायपुर जिले के पाँच और बलौदा बाजार जिले के तीन विकासखंडों में ग्राम पंचायत और स्कूल स्तर से शुरू होकर लोकसभा स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, महिला एवं पुरुष दोनों श्रेणियों के मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबले नवंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में खेले जाएंगे, जिसमें केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया को आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव के तहत खो-खो, कुश्ती, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर शौष्ठव, शतरंज, कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रस्साकशी और रस्सी कूद जैसे खेल शामिल किए गए हैं। सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार में 7 से 11 अक्टूबर तक खेल होंगे। अभनपुर, आरंग, तिल्दा और धरसींवा विकासखंड में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजन होगा। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतियोगिताएँ 15 से 19 नवंबर तक चलेंगी।
खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए QR कोड और ऑफलाइन फार्म की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब तक 11,704 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को समापन अवसर पर आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से पंजीयन कराने और खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


