स्वतंत्र छत्तीसगढ़
दुर्ग: 20 सितंबर 2025—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
वाहनों से भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद मौके पर मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। फिलहाल आगे की जांच आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि रकम के असली मालिक और मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां ले जाई जा रही थी और किसे सौंपनी थी।
इस मामले में पुलिस और आयकर विभाग की जांच जारी है। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


