स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 20 सितंबर। 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में औसतन 1033.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक वर्षा बलरामपुर जिले में 1472.0 मि.मी. और सबसे कम बेमेतरा जिले में 494.6 मि.मी. दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर भक्तों को सौगात, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव…
संभागवार स्थिति में बस्तर और बीजापुर जैसे जिले 1400 मि.मी. से अधिक वर्षा के साथ सबसे आगे हैं, जबकि रायपुर संभाग के अधिकांश जिलों में 700 से 900 मि.मी. तक वर्षा दर्ज की गई है। बिलासपुर संभाग में जांजगीर-चांपा में 1234.0 मि.मी. और रायगढ़ में 1257.7 मि.मी. बारिश हुई है। दुर्ग संभाग में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1242.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। औसत से कम वर्षा वाले जिलों में बेमेतरा, कबीरधाम और सरगुजा शामिल हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


