37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

हेरोइन तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ की गिरफ्तारी…

HomeChhattisgarhहेरोइन तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ की...

Date:

दुर्ग: 19 सितम्बर 2025— मोहन नगर थाना क्षेत्र में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर मोहन नगर थाना एवं एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

जांच के दौरान आरोपियों के मेमोरंडम के आधार पर 19 सितंबर को आरोपी यशराज सिंह (23 वर्ष), निवासी शांति नगर भिलाई थाना वैशाली नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...