स्वतंत्र छत्तीसगढ़
पाटन/दुर्ग: 19 सितम्बर 2025— थाना पाटन पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में ग्राम पंदर निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को ग्राम पंदर वार्ड क्रमांक 16 की प्रीति वर्मा (35) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। परिजन इसे अचानक चक्कर आकर गिरने से हुई मौत बता रहे थे। मामले की जांच के दौरान मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाने से हुई हत्या का खुलासा हुआ।
इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मृतका के पति होरीलाल वर्मा (30) से पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि प्रीति शराब पीकर आए दिन विवाद करती थी और घटना वाले दिन भी झगड़ा करने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को भ्रमित करने के लिए उसे खाट पर लिटाकर चक्कर आने से मौत होना बताया।
पुलिस ने आरोपी होरीलाल वर्मा को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी का विशेष योगदान रहा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


