34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के सौदागर गिरफ्तार, स्पास्मो-नाइट्रोटेन टेबलेट और गांजा जप्त…

HomeChhattisgarhदुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के सौदागर गिरफ्तार, स्पास्मो-नाइट्रोटेन टेबलेट...

Date:

दुर्ग: 19 सितम्बर 2025— नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और गांजा बरामद किया गया है।

स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डबरीपारा गंगोती जिला सूरजपुर निवासी सत्य प्रकाश साहू (25 वर्ष) को जुनवानी चौक के पास दबोचा। उसके पास से 720 नग स्पास्मो टेबलेट, 210 नग नाइट्रोटेन टेबलेट, बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नगद, एक हीरो प्लेजर स्कूटी (CG-09 JB 5685) तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जप्त सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।

इसी तरह सुपेला पुलिस ने डेरा बस्ती फरीदनगर सुपेला निवासी प्रकाश धुर्वे (37 वर्ष) को स्लाटर हाउस मैदान के पास पकड़ा। आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु सहित पुलिस जवान— रामनारायण यदु, सूर्य प्रताप, गंभीर जाट, हर्षित शुक्ला, सविंदर सिंह, कमल नारायण एवं उमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...