स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 15 सितम्बर 2025– थाना डी.डी.नगर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 10 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रार्थिया तारिणी वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त को घर में ताला लगाकर वे ग्राम मोहदी गई थीं। दो दिन बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट और कमरे के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी रकम गायब थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट सहित थाना डी.डी.नगर की टीम को जांच के निर्देश दिए।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर संदेहास्पद आरोपी भावेश जगत (19 वर्ष) की पहचान हुई, जो पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने अपने साथी अमन यादव (22 वर्ष) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
- भावेश जगत, पिता राजेंद्र जगत, उम्र 19 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर डंगनिया, रायपुर।
- अमन यादव, पिता गोपाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर डंगनिया, रायपुर।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह, प्रभारी निरीक्षक डी.डी.नगर, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सउनि फूलचंद भगत सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण महज कुछ ही दिनों में वारदात का पर्दाफाश कर लिया गया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


