31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कसडोल से बड़ी खबर : शासकीय विद्यालय का फर्नीचर गुपचुप तरीके से निजी स्कूलों में बेचा, हंगामे के बाद लौटी 150 कुर्सी-टेबल…

HomeChhattisgarhकसडोल से बड़ी खबर : शासकीय विद्यालय का फर्नीचर गुपचुप तरीके से...

Date:

कसडोल: 14 सितम्बर 2025 — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुंडरा में बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध कराए गए टेबल-कुर्सी को शाला विकास समिति द्वारा गुपचुप तरीके से निजी स्कूलों में बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी जैसे ही पालकों को हुई, उन्होंने विद्यालय के गेट पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पहले विद्यालय में शाला विकास समिति की बैठक हुई थी। इसमें स्कूल प्राचार्य, समिति अध्यक्ष और अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि बच्चों के लिए उपयोग हो रहे कुर्सी-टेबल को कबाड़ मानकर बेचा जाए। तय किया गया कि प्रत्येक फर्नीचर को 400 रुपए प्रति नग के हिसाब से पास के निजी स्कूलों को बेचा जाएगा।

इसके बाद नगर पंचायत टुंडरा स्थित ज्ञान अमृत विद्यालय, शिवरीनारायण के धाविका पब्लिक स्कूल और ग्राम मोहतरा के एक निजी स्कूल में यह फर्नीचर बेच दिया गया। पालकों को जब इस गुप्त बिक्री की भनक लगी, तो उन्होंने निजी स्कूलों में जाकर जांच की। वहां उन्होंने देखा कि शासकीय विद्यालय का फर्नीचर उपयोग हो रहा है। मामला खुलते ही हड़कंप मच गया और पालक विरोध पर उतर आए। विवाद बढ़ते ही संबंधित निजी स्कूलों ने तुरंत कार्रवाई की और लगभग 150 टेबल-कुर्सी को तीन वाहनों में भरकर वापस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुंडरा भेज दिया।

इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पालकों का आरोप है कि बच्चों के हित में आए फर्नीचर को बेचने की योजना बनाकर शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पालकों ने मांग की है कि भविष्य में विद्यालय से संबंधित किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उन्हें जानकारी दी जाए और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related