31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: आईएएस विकास शील होंगे राज्य के 12वें मुख्य सचिव…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: आईएएस विकास शील होंगे राज्य के 12वें मुख्य...

Date:

रायपुर, 14 सितंबर 2025–राजधानी रायपुर के सत्ता गलियारों में इन दिनों तेज हलचल है। बेहद तेज़ी से हुए घटनाक्रमों के बीच 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील राज्य के 12वें मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 12 सितंबर को उनका रिकॉल आदेश जारी किया था। इसके बाद महज 24 घंटे के भीतर ही उन्हें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला से औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया, जहाँ वे कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। अगले ही दिन उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अब सिर्फ आदेश की औपचारिकता शेष है और संभावना है कि अगले सप्ताह तक वे रायपुर पहुंचकर कार्यभार संभाल लेंगे।

इस बीच उनकी पत्नी, 1994 बैच की ही आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को नीति आयोग में पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे डीएमईओ (DMEO) की महानिदेशक थीं। प्रशासनिक हलकों में इस दंपत्ति को “पावर पेयर” कहा जाता है और अब दोनों क्रमशः दिल्ली और रायपुर से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

सरकार की यह तत्परता इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे समय में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की शुरुआत और बस्तर में औद्योगिक निवेश के नए दौर के बीच राज्य को एक सशक्त प्रशासनिक नेतृत्व की आवश्यकता है। माना जा रहा है कि केंद्र और मनीला में उनका अनुभव राज्य शासन में वैश्विक स्तर की व्यवस्थाओं को लागू करने में सहायक होगा।

शील का प्रशासनिक करियर संतुलित और विविधतापूर्ण रहा है। उन्होंने कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किया। राज्य सचिवालय में उन्होंने स्कूल शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। केंद्र में अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) रहते हुए कोविड-19 महामारी की तैयारियों में उनकी प्रमुख भूमिका रही। जल शक्ति मंत्रालय में जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के रूप में उन्होंने ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम को गति दी। जनवरी 2024 में वे तीन वर्ष के लिए मनीला स्थित एडीबी में डेपुटेशन पर गए थे, लेकिन महज नौ माह में राज्य सरकार की आवश्यकता ने उन्हें वापस बुला लिया।

1969 में जन्मे विकास शील मूल रूप से इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के हैं। उन्होंने बी.ई. (इलेक्ट्रिकल) और मास्टर्स (इलेक्ट्रिकल) की डिग्री लेने के बाद 4 सितंबर 1994 को भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। तीन दशकों में उन्होंने तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक अनुभव का अनोखा संगम प्रस्तुत किया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related