31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जिला जेल में गैंगवार, कैदी युवराज राजपूत पर धारदार हथियारों से हमलासुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी…

HomeChhattisgarhजिला जेल में गैंगवार, कैदी युवराज राजपूत पर धारदार हथियारों से हमलासुरक्षा...

Date:

राजनांदगांव: 14 सितम्बर 2025— जिले की जिला जेल में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। जेल के अंदर कैदियों के बीच भड़की गैंगवार में कैदी युवराज राजपूत पर प्रतिद्वंद्वी गुट के 4-5 कैदियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने स्टील ग्लास को काटकर बने हथियारों से युवराज के चेहरे और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। चेहरे पर कम से कम तीन गहरे घाव और पीठ पर दो से तीन गंभीर चोटें आई हैं। घटना दोपहर लगभग 2 बजे बैरक के पास हुई। हमले के दौरान अन्य कैदी शोर मचाते रहे, लेकिन जेल स्टाफ मौके पर थोड़ी देर से पहुंचा।

हमले के बाद घायल युवराज को तत्काल जेल परिसर में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कैदियों के बीच चल रही पुरानी रंजिश और गुटबाजी का नतीजा है। दोनों पक्षों के कैदी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही युवराज के परिजन और साथी कोतवाली पहुंचे तथा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं जेल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related