जशपुर में कृषि क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री ने किया किसान कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया का शुभारंभ…

HomeCHHATTISGARHजशपुर में कृषि क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री ने किया किसान कॉल...

Date:

रायपुर/जशपुर, 14 सितंबर 2025–किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि में क्रांति लाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से किसान कॉल सेंटर, एग्रीबिड एवं क्यूआर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर जिले में आम, लीची, नाशपाती, कटहल सहित चाय व उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। अब किसान क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे खरीदारों तक अपनी फसल बेच सकेंगे, जिससे उन्हें बिचौलियों से मुक्ति और उचित मूल्य प्राप्त होगा। कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों को विशेषज्ञों की सलाह और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एनडीडीबी के सहयोग से राज्य के छह जिलों में उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं का वितरण और ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी चल रहा है।

इस अवसर पर कृषि क्रांति एवं आत्मा योजना अंतर्गत कुनकुरी और कांसाबेल के 35 किसानों को रायपुर एवं दुर्ग के शैक्षणिक भ्रमण हेतु मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां किसान वैज्ञानिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

किसान कॉल सेंटर : +91-8069378107
किसान खेती से जुड़े सवालों और समस्याओं के समाधान के लिए इस कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। 12 विशेषज्ञों का दल कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से किसानों को मार्गदर्शन देगा।

जी कॉम इंडिया से देशभर से जुड़ेंगे खरीदार
क्यूआर कोड आधारित इस प्लेटफॉर्म से देशभर के क्रेता सीधे किसानों से संपर्क कर व्यापार कर सकेंगे। किसान सामुदायिक स्तर पर भी फसल बेच सकेंगे, जिससे सभी का सामूहिक विकास सुनिश्चित होगा।

इन पहलों से जशपुर जिले के किसानों को मंडियों पर निर्भर हुए बिना उचित मूल्य मिलेगा और कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...