छत्तीसगढ़ को नेशनल लोक अदालत में मिली ऐतिहासिक सफलता : 47 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ को नेशनल लोक अदालत में मिली ऐतिहासिक सफलता : 47 लाख...

Date:

रायपुर, 14 सितम्बर 2025–छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने रविवार को आयोजित तृतीय नेशनल लोक अदालत की कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने उच्च न्यायालय बिलासपुर में गठित दोनों खंडपीठों का निरीक्षण कर पीठासीन न्यायमूर्तियों – माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दूबे एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी से चर्चा की। साथ ही राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों की कार्यवाही का वर्चुअल माध्यम से अवलोकन कर न्यायाधीशों को अधिक से अधिक मामलों के निराकरण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस लोक अदालत में छत्तीसगढ़ को उल्लेखनीय सफलता मिली। पूरे राज्य में कुल 47 लाख 02 हजार 692 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 7 अरब 39 करोड़ 48 लाख 78 हजार 898 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। वहीं, केवल उच्च न्यायालय बिलासपुर में गठित खंडपीठों द्वारा 134 प्रकरणों का निराकरण कर दो करोड़ 70 हजार रुपए का अवार्ड दिया गया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने कहा कि लोक अदालतें जनसामान्य को शीघ्र, सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम हैं। आपसी समझौते व सौहार्दपूर्ण वार्ता के जरिए विवादों का निपटारा करने से न केवल पक्षकारों को राहत मिलती है, बल्कि न्यायपालिका पर भी बोझ कम होता है। इस बार तकनीकी का उपयोग करते हुए वर्चुअल माध्यम से पक्षकारों को जोड़ा गया। साथ ही मोबाइल वेन के जरिए दूरदराज़ क्षेत्रों में भी लोक अदालतों का लाभ दिलाया गया।

माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, लोक अदालत से जुड़े पीठासीन अधिकारियों, पक्षकारों एवं सहयोगियों को ऐतिहासिक सफलता में योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...