34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रतनपुर थाना क्षेत्र में टीचर से 50 हजार की लूट, आरोपी CCTV फुटेज से गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरतनपुर थाना क्षेत्र में टीचर से 50 हजार की लूट, आरोपी CCTV...

Date:

रतनपुर: 12 सितम्बर 2025— ग्राम लखराम के एक स्कूल शिक्षक से 50 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया था। घटना 6 सितंबर की है, जब ग्राम भरारी निवासी शिक्षक रामनारायण ताम्रकार एसबीआई बैंक लखराम से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरी मोड़ के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और गाड़ी की डिक्की में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत पीड़ित ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उनसे छत्तीसगढ़ी में बात की थी, जिससे पुलिस को शक हुआ कि आरोपी स्थानीय ही हैं। इसके बाद पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेरों के रूट को ट्रैक करते हुए ग्राम सेलर तक सुराग पाया। जांच में ग्राम बैगापारा निवासी राकेश कश्यप (23) की पहचान हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने नाबालिग साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों से पुलिस ने 45 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल जब्त किए हैं। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह और आरोपी राकेश को जेल भेजा गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...