18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर में व्यापारी पर बदमाशों का हमला, हॉकी-डंडों से की जमकर पिटाई…

HomeChhattisgarhरायपुर में व्यापारी पर बदमाशों का हमला, हॉकी-डंडों से की जमकर पिटाई...

Date:

रायपुर: 12 सितम्बर 2025 — राजधानी रायपुर में एक व्यापारी पर आधा दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यापारी को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर हॉकी स्टिक, डंडों और नुकीले हथियारों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास बुधवार शाम 7:30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित वैभव सिंह रंगी, जो ऑप्टिकल का व्यवसाय करते हैं, अपनी कार से मोहम्मद अमन और आकाश ठाकुर के साथ सुंदर नगर की ओर जा रहे थे। तभी वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार नामक युवक ने अपनी स्कूटी उनकी कार के सामने खड़ी कर दी। वैभव कार से नीचे उतरे ही थे कि पीछे से एक अन्य कार से राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा समेत अन्य युवक मौके पर पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने वैभव पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटने के साथ ही उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। हमले में वैभव सिंह के सिर, माथे, गर्दन और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

फिलहाल पुलिस शाहरुख भंडार, राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित पक्ष से पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...