31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम खराब, कई फ्लाइटें डायवर्ट…

HomeChhattisgarhबिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम खराब, कई फ्लाइटें डायवर्ट...

Date:

रायपुर: 10 सितम्बर 2025— राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार रात अचानक बिजली गिरने से नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हो गया। इसके चलते रायपुर आने वाली कई फ्लाइटों को बीच रास्ते से ही अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E5138 को भोपाल भेजा गया। इस विमान में 170 यात्री सवार थे, जिनमें दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल और सीनियर IAS अधिकारी सोनमणी बोरा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इस फ्लाइट को बाद में वापस दिल्ली भेज दिया गया।

डायवर्ट हुई फ्लाइटें

  • रात 8:15 बजे कोलकाता से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6E7215 को भेजा गया भुवनेश्वर
  • रात 8:20 बजे हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6E7248 भी भेजी गई भुवनेश्वर
  • रात 8:55 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6E5138 को किया गया भोपाल डायवर्ट।
  • रात 9:05 बजे पुणे से रायपुर आ रही फ्लाइट 6E6905 को उतारा गया नागपुर
  • रात 9:30 बजे मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6E5148 भी पहुंची नागपुर

रायपुर से उड़ान प्रभावित

  • रात 10 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट 6E5049 तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं भर पाई।
  • यात्रियों को सूचना दी गई कि यह फ्लाइट अब रात 10:55 बजे उड़ान भर सकती है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी टीम सिस्टम की मरम्मत में जुटी है। मौसम की स्थिति सामान्य होने और नेविगेशन सिस्टम दुरुस्त होने के बाद ही फ्लाइट संचालन सामान्य होगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related