स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 10 सितम्बर 2025— रायपुर प्रेस क्लब के नेतृत्व में 3 से 9 सितंबर तक आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का समापन गरिमामय माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने वरिष्ठ फोटोग्राफर स्व. विनय शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से की। इसके बाद अतिथियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि फोटोग्राफी पत्रकारिता की आत्मा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के हितों के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पत्रकारों की सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ वरिष्ठ पत्रकारों को शीघ्र मिलेगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक पुरंदर मिश्रा ने पर्यटन मंत्री से प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए पुरी भ्रमण की व्यवस्था करने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि रामावतार तिवारी ने प्रेस क्लब की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नई ऊर्जा का संचार करती हैं।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया। स्व. विनय शर्मा के मीडिया फोटोग्राफी में योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन उनके नाम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगा। संचालन महासचिव डा. वैभव शिव पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आज़ाद तंबोली, किशन लोखंडे, नदीम मेमन, पूर्व महासचिव गोकुल सोनी, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, उचित शर्मा, रेणु नंदी, पी.सी. रथ, रत्ना पांडे, ठाकुर राम साहू समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी 3 से 5 सितंबर तक आयोजित की गई थी, किंतु दर्शकों की मांग पर इसे 8 सितंबर तक बढ़ाया गया। इसमें 32 फोटोग्राफरों की 100 से अधिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। प्रतियोगिता चार श्रेणियों – 25 सालों का छत्तीसगढ़, हेरिटेज, नेचर और ड्रोन फोटोग्राफी में आयोजित की गई। निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सत्यप्रकाश पांडेय (बिलासपुर), वरिष्ठ पत्रकार श्याम वेताल एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर देवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।
विजेता सूची इस प्रकार रही –
- 25 सालों का छत्तीसगढ़ : नरेंद्र बंगाले (प्रथम), संतोष तिवारी (द्वितीय), जय पुरी गोस्वामी (तृतीय)
- हेरिटेज : पंकज चौहान (प्रथम), मनोज देवांगन (द्वितीय), गोकुल सोनी (तृतीय)
- नेचर : सुधीर सागर (प्रथम), विमल मिंज (द्वितीय), पंकज चौहान (तृतीय)
- ड्रोन : भूपेश केसरवानी
- ओवरऑल : मनोज देवांगन
समापन अवसर पर विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, कैमरा बैग एवं स्व. विनय शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु उनके परिवार की ओर से विशेष प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


