31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

सागौन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, करीब 2 लाख रुपए की लकड़ी जब्त…

HomeChhattisgarhसागौन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, करीब 2 लाख रुपए की...

Date:

रायपुर, 10 सितम्बर 2025–वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सुकमा वन परिक्षेत्र में अवैध सागौन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में करीब 2 लाख रुपए मूल्य की अवैध सागौन लकड़ी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के नेतृत्व में 09 एवं 10 सितम्बर को सघन छापामार अभियान चलाया गया। उप वनमंडलाधिकारी श्री सुमेध सुरवाडे और वन परिक्षेत्राधिकारी श्री गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई के दौरान एक ऑटो से 10 नग सागौन हाथ चिरान (0.162 घन मीटर) जब्त किया गया।

इसके साथ ही सुकमा नगर स्थित रवि फर्नीचर मार्ट, गोल्डन फर्नीचर मार्ट और नंदिनी फर्नीचर मार्ट पर दबिश दी गई, जहाँ से 61 नग अवैध हाथ चिरान (लगभग 1.138 घन मीटर), अवैध मशीनें एवं औजार बरामद किए गए। पूरे अभियान में कुल 71 नग अवैध सागौन हाथ चिरान (लगभग 1.3 घन मीटर) जब्त कर नियमानुसार प्रकरण (पीओआर) दर्ज किया गया है। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आँकी गई है।

इस कार्रवाई में वन विभाग के श्री कमलोचन कश्यप, श्री विमल कालोनी, श्री रामप्रसाद टेकाम, श्री राजू सोड़ी, श्री ईश्वर मौर्य, श्री केवल प्रसाद नेगी, श्री हरीश पदामी और श्री इरामती मण्डावी सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related