32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

मुंबई में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, एक महिला की मौत, 18 लोग घायल…

HomeNationalMAHARASHTRAमुंबई में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, एक महिला की मौत,...

Date:

मुंबई (महाराष्ट्र ) 07 सितम्बर 25,

रविवार दोपहर उपनगर दहिसर (पूर्व) में स्थित शांतिनगर की न्यू जनकल्याण सोसायटी में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग झुलसकर घायल हो गए।

दमकल विभाग के अनुसार, आग दोपहर करीब 3 बजे लगी। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियाँ, एम्बुलेंस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इमारत से कुल 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 19 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक अन्य पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों का इलाज नॉर्दर्न केयर, प्रगति और शताब्दी अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जांच में पता चला है कि आग इमारत की ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक स्थित इलेक्ट्रिक डक्ट में मौजूद वायरिंग और केबल्स से फैली थी। साथ ही, बेसमेंट में बने दो सामान्य इलेक्ट्रिक मीटर केबिनों में भी आग भड़क उठी। प्रारंभिक सूचना में कहा गया था कि आग सातवीं मंजिल पर लगी है, लेकिन दमकल विभाग ने जांच के बाद इसे गलत बताया। दमकल अधिकारियों ने आग पर शाम 4:30 बजे तक काबू पा लिया और लगभग 6:10 बजे तक पूरी तरह बुझा दिया। इसके बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा गया ताकि आग दोबारा न भड़के।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद...